ब्लॉगिंग क्या है और कैसे करते है?

ब्लॉगिंग क्या है और कैसे करते है?

इंटरनेट पर लिख कर अपने विचार व्यक्त करना ब्लॉग्गिंग कहलाता है | यह विचार किसी भी सम्बन्ध में हो सकते है जैसे अमिताभ बच्चन ने किसी गरीब आदमी की कैसे सहायता की या राकेट साइंस कैसे सीखे इत्यादि |

कुछ लोग अपना व्यक्तिगत ब्लॉग बनाते है जैसे कि वो उनका सोशल मीडिया अकाउंट हो | कुछ लोग किसी टॉपिक पर फोकस करके ब्लॉग लिखना चाहते हैं | या फिर कुछ लोग अपने ट्रेवल एक्सपीरियंस शेयर करते हैं और कुछ लोग उनके बिज़नेस के प्रोडक्ट्स को प्रमोट करना चाहते हैं |

ब्लॉग्गिंग करने के लिए इंटरनेट पर बहुत से प्लेट फॉर्म उपलब्ध हैं | जिनमे से मुख्य है :-

  1. ट्विटर :- यह एक माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट है | जो कि फ्री है | कोई भी अपना अकाउंट बनाओ और फ्री में ब्लॉग्गिंग शुरू करो | दूसरों के ब्लॉग फॉलो करो | जनरल ब्लॉग बनाओ या फिर स्पेसिफिक टॉपिक पर बनाओ | कोई दिक्कत हो तो और भी प्लेट फॉर्म हैं उन्हें आजमाओ |
  2. फेसबुक : फेसबुक पर भी अपना आर्टिकल लिख सकते हैं और फेसबुक पेज पर भी|
  3. LinkedIN : लिंक्ड इन पर ब्लॉग फीचर अलग से उपलब्ध है |
  4. Tumblar : यह भी फ्री है | ट्विटर की तरह काम करता है | वर्ड लिमिट नहीं है | ट्विटर माइक्रो ब्लॉग्गिंग वेबसाइट है | टम्बलर माइक्रो ब्लॉग्गिंग नहीं है |
  5. ब्लॉगर : यह गूगल कंपनी का है | इसमें भी फ्री में ब्लॉग बनाया जाता है | इसमें ब्लॉग को वेबसाइट के रूप में बनाया जाता है |
  6. वर्डप्रेस.कॉम : यह भी ब्लॉगर की तरह है | फीचर ज्यादा हैं | monetization के लिए थोड़ी लिमिटेशंस हैं |
  7. वर्डप्रेस.org : यह कुछ खर्चीला है | पैसे कमाने के लिए जो लोग ब्लॉग पर मेंहनत करते हैं वो लोग जल्दी ही वर्डप्रेस.ऑर्ग पर शिफ्ट हो जाते हैं | इसमें काम करने का लचीला पन ज्यादा है | ऑप्शंस ज्यादा हैं | सिखने के लिए बहुत कुछ है | और कमाई भी ज्यादा है |

यह भी देखें :-

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *